dahi – रोजाना दही खाने से होते है कई बड़े फायदे, ऐसे ही 11 बड़े फायदों के बारे में आज हम जानेंगे।
दूध से बनने वाले दही का इस्तेमाल पुराने ज़माने से चलता आ रहा है। दही में पाए जाने वाले कैल्शियम,प्रोटीन,विटामिन B,राइबोफ्लोबिन जैसे पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज़रूरी है। ये हमारे दातो और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध से 18 गुना ज़्यादा फायदेमंद होता है।
भारत में ऐसा भी माना जाता है की जब भी कोई शुभ कार्य किया जाता है तो सबसे पहले दही खा कर शुरू किया जाता है। साथ ही दही को शरीर के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ भी होते है जो दूध के मुकाबले बहुत जल्दी पच जाता है।
बहुत से लोगो को पेट की परेशानिया होती है जैसे – पेट में दर्द, पेट में गैस,कब्ज,अपचन,पेट साफ न होना और भी कई परेशानी होती है। इन लोगो को दही या दही से बनने वाली जैसे लस्सी,छाछ का सेवन करते रहना चाहिए। ऐसा करने से आतो की गर्मी दूर हो जाती है। तो चलिए आगे इस लेख में जानते है की दही के और क्या क्या फायदे है।
पाचन शक्ति को बढ़ाता है – dahi
ऐसे बहुत सारे लोग है जो दही को अपने रोजाना के भोजन में इस्तेमाल भी नहीं करते है। जबकि ये बहुत ज़रूरी है की आप रोजाना दही का सेवन करे, दही के रोजाना सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है, दही का सेवन शरीर के लिए एक प्रकार से अमृत के सामान माना जाता है। ये शरीर में खून की कमी और कमज़ोरी को दूर करने में एक महत्वपुर्ण भूमिका निभाता है। दूध जब दही का रूप लेता है तब उसके सरकरा अम्ल में बदल जाती है। इससे पाचन में मदद मिलती है। जिन लोगो को भूख कम लगती है उन लोगो को दही बहुत फायदा देता है।

पेट की गर्मी दूर करे
दही की छाछ, या लस्सी बना कर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। पेट में बहुत ज़्यादा गर्मी होने पर या पेट ख़राब होने पर दही के साथ इसब घोल को लेने से या चावल में दही को मिला कर खाने से भी गर्मी और दस्त ठीक हो जाते है। पेट के और भी कई परेशानी में दही को सेंधा नमक के साथ लेने से फायदेमंद होता है।
आंतो के रोग में दही फायदेमंद
अमेरिकी आहार के विशेषज्ञो के अनुसार dahi का रोजाना सेवन करने से आंतो के रोग और पेट से जुडी कई बड़ी बीमारिया नहीं होती है। हमारे आज कल के खान पान से हमारा पेट बहुत सी बीमारियों का घर बनता जा रहा है। जो कभी न कभी एक बड़ी बीमारी बन के सामने आ जाता है जिसमे कैंसर, ट्यूमर,लिवर इंफेक्शन जैसे बड़ी बीमारी शामिल है, इसलिए हमे अपने खाने पर बहुत ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है और रोजाना दही के सेवन से अपने भोजन को अच्छे से पचाने में मदद भी कर सकते है।
दिल के रोग में लाभकारी – dahi
दही में दिल के रोगो से लड़ने की गजब की ताकत होती है। ये हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दो की बीमारी को रोकने की क्षमता होती है। ये केलेस्ट्रॉल को बढ़ने से भी रोकता है। और हमारे दिल की धड़कनो को सही बनाये रखने में मदद करता है।
हड्डियों की मजबूती बनाये रखने में मददगार
दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। ये हड्डियों को बढ़ने और मजबूत बनाने के लिए बहुत ज़रूरी होता है। इसके साथ साथ दातो और नाखुनो को मजबूत बनता है। इससे हमारे मांसपेशियों को ठीक से काम करने में काफी मदद भी मिलती है।
जोड़ो के दर्द में फायदेमंद
हींग की छोंक लगा कर dahi खाने से शरीर के किसी भी जोड़ो के दर्द में काफी फायदा मिलता है। यह टेस्टी होने के साथ साथ पोस्टिक भी होता है।
बवासीर
बवासीर के रोगियों को दही का सेवन करते रहना चाहिए और साथ ही खाना खाने के बाद दही के छाछ में अजवान डाल कर पीना चाहिए। इससे मरीज को बहुत फायदा मिलता है। साथ ही आपकी पेट की समस्या भी दूर हो जाएगी।
वजन बढ़ाये – dahi
अगर कोई बहुत ही दुबला पतला व्यक्ति है तो दही में किशमिश और बादाम या छुहारा मिला कर खाने से बहुत जल्दी ही वजन बढ़ने लगता है। dahi के रोजाना सेवन से शरीर के फालतू चर्बी को भी घटाया जा सकता है।
खूबसूरती को बढ़ने में मदद करे
दही को तव्चा पर लगाने से तव्चा नरम और मुलायम होती है। इसमें नीबू के रस को मिला कर अपने चेहरे पर गर्दन पर या अपने हाथो पर लगाने से तव्चा में निखार आता है। दही की लस्सी में शहद मिला कर पीने से सुंदरता बढ़ने लगती है।

बालो को मजबूत और खूबसूरत बनाये
बालो को सुन्दर और मजबूत बनाये रखने के लिए दही या छाछ से धोने से बालो को धोने से फायदा होता है। इसके लिए नहाने से पहले दही से बालो को अच्छी तरह लगाना चाहिए। फिर आधे घंटे बाद नाहा कर धो ले इससे बालो की रुसी और जमी हुई गन्दगी साफ हो जाती है। और साथ ही बाल सॉफ्ट और सिल्की हो जाते है।
मुँह के छाले ठीक करे – dahi
दही की मलाई को मुँह के छालो पर दिन में 4 से 5 बार लगाने से छाले दूर हो जाते है। दही और शहद को बराबर बराबर मात्रा में लगाने से सुबह शाम सेवन करने से मुँह के छाले कम हो जाते है।
अगर आप रोजाना दही का सेवन करते है तो आपको ये सारे फायदे आपको मिल सकते है जो आपके शरीर के लिए बहुत ही ज़रूरी है। आपको ये जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताये।